छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

आयकर विभाग ने रायपुर में फिर मारी रेड

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर आयकर विभाग ने दबिश दी है. इस बार टीम ने अरिहंत जेवलर्स के संचालक उत्तम गोलछा के सदर बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप समेत शैलेंद्र नगर स्थित घर पर छापा मारा है. संचालक उत्तम गोलछा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष के पद पर पदस्थ हैं.

सदर बाजार स्थित AM ज्वेलर्स के मालिक सुनील पारख और सप्रे शाला स्कूल के सामने स्थित राजधानी ज्वेलर्स मालिक संजय पारख के ठिकानों पर भी आयकर दबिश दी है. राजधानी ज्वेलर्स के मालिक संजय पारख के वालफोर्ट स्थित घर पर टीम ने रेड डाली है. सभी ठिकानों पर अहम दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button