छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

बिरजू तारम की हत्या कांग्रेस की साजिश : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मोहला-मानपुर में भाजपा कार्यकर्ता बिरजू तारम की हत्या मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है। बृजमोहन अग्रवाल ने इस हत्या को लक्षित हत्या करार दिया है। इसे सरकार की सोची समझी साजिश बताया है। अग्रवाल का कहना है की, सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए उनकी लक्षित हत्या करवा रही है और ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। अग्रवाल का यह भी कहना है कि, वो पहले ही इस प्रकार के अपराधों की आशंका जाहिर कर चुके थे।

बृजमोहन का यह भी कहना है कि, भाजपा के कार्यकर्ता इस प्रकार की घटनाओं से डरने वाले नही है। बृजमोहन अग्रवाल ने जनता से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने और भय मुक्त, अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की है। बता दें कि, नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के एक अंदरूनी गांव सारखेड़ा में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने भाजपा कार्यकर्ता बिरजू तारम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मोहला-मानपुर उन बीस निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है, जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button