छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन : 21 दिन चले ऑपरेशन में 1.72 करोड़ के 31 ईनामी नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से लगती तेलंगाना की सीमा पर 21 दिनों तक सबसे बड़ा ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया। नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे सबसे बड़े अभियान को लेकर CRPF के DG और छत्तीसगढ़ DGP ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि, इस ऑपरेशन में अब तक 31 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों पर एक करोड़ 72 लाख रुपयों का इनाम था। इस ऑपरेशन में 18 जवान घायल हुए हैं। कर्रेगुट्टा पहाड़ और रास्तों से 35 रायफल और 450 IED बरामद किए गए हैं। माओवादियों ने पहाड़ियों पर दो वर्षों तक का राशन जमा कर रखा था। उनके पास से 12000 किलो राशन बरामद किया गया है। नक्सलियों के 214 बंकर और ठिकाने नष्ट किये गए हैं।

नक्सलियों के साथ हुई 21 बार मुठभेड़
अभियान में शामिल अफसरों ने बताया कि, इस ऑपरेशन में नक्सलियों के साथ 21 बार मुठभेड़ हुई। मारे गए सभी नक्सलियों पर एक करोड़ 72 लाख रुपयों का इनाम था। जवानों ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए इस पर सफलता पाई है। भौगोलिक चुनौतियां भी थी, जैसे दिन में 45 डिग्री तापमान और रात में ठंड का सामना करना पड़ता था। हमारे कई जवान डिहाइड्रेड भी हुए, जिन्हें बेस कैंप लाया गया। अंततः जवानों ने कामयाबी पाई।

इस ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा बनाए गए छोटे- बड़े सैकड़ों BGL सेल, इंसास रायफल, एसएलआर रायफल, मजल लोडिंग रायफल, 315 बोर रायफल, सिंगल शॉट, 303 रायफल, डेटोनेटर, तार और बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद की गई हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button