छत्तीसगढ़

ट्रेडर्स कर्मचारी की हत्या का मामला, मास्टरमाइंड परिवार सहित फरार

राजनांदगांव। ट्रेडर्स कर्मचारी सुरेश जोशी के हत्या के मास्टरमाइंड प्रकाश गोलछा की तलाश तेज हो गई है। प्रकाश गोलछा की पतासाजी के लिए पुलिस ने तीन अलग-अलग टीम बनाई है। जो संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। हालांकि अब तक प्रकाश गोलछा का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

शहर के एक व्यापारी को ब्लैकमेल करने के लिए प्रकाश गोलछा ने अपने कर्मचारियों के माध्यम से सुरेश जोशी की हत्या कराई है। जिसे आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया गया था। लेकिन पुलिस की जांच में सबकुछ स्पष्ट हो गया। इसके बाद हत्या के मास्टर माइंड की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस की साइबर सेल की टीम भी इसमें लगी हुई है। प्रकाश गोलछा के मोबाइल लोकेशन को भी ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन उसका फोन बंद है। वहीं आरोपी प्रकाश अपने परिवार सहित फरार है। इसके चलते पुलिस सभी संभावित ठिकानों को खंगाला रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी प्रकाश गोलछा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button