Chhattisgarh News – बिलासपुर जिले से मिल चुका है एक डिप्टी सीएम, अब भाजपा के तीन कद्दावर नेताओं को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने की अटकले हुए तेज

छत्तीसगढ़ में पांच साल के वनवास के बाद राज्य की सत्ता में भाजपा की वापसी हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय Vishnu Deo Sai ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और कामकाज भी संभाल लिया है साथ ही साथ उप मुख्यमंत्री के रुप में अरुण साव Arun Sao व विजय शर्मा Vijay Sharma ने मंत्रालय में कार्यभार संभाल कर काम शुरु कर दिया है
मुख्यमंत्री व दो उप मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को मिल गया है। अब मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा छिड़ गई है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आई जो बीते 15 वर्षों तक जारी रही। वर्ष 2003 से 2018 तक भाजपा सत्ता में रही। इस दौर में भी प्रदेश की राजनीति में जिले का महत्व बना रहा। राज्य की सत्ता में भागीदारी भी प्रभावी रही। उस दौर में अपने कामकाज के साथ ही संगठनात्मक असर और कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य के चलते जिले के कद्दावर नेताओं ने सत्ता व संगठन में बराबर संतुलन बनाकर रखा। क्रियाशीलता और कामकाज के दम पर असरकारी प्रभाव छोड़ते रहे हैं।
अविभाजित जिले की राजनीति में दिग्गज भाजपाइयों की तिकड़ी का प्रभाव रहा है। इनमें पुन्नूलाल, अमर अग्रवाल व धरमलाल के बीच राजनीतिक सामंजस्य भी गजब का रहा । यही कारण है कि इनके समर्थकों के बीच कभी विवाद की स्थिति नहीं बनी और ना ही गुटीय राजनीति का कोई झमेला ही नजर आया। तिकड़ी के इर्द-गिर्द ही जिले की भाजपाई राजनीति चक्कर काटती रही है।
डिप्टी सीएम बनने के बाद जिले की राजनीति में अरुण साव (Arun Sao) जैसे एक और असरकारी चेहरा सामने आ गया है। अरुण साव के डिप्टी सीएम के पद पर काबिज होने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में अविभाजित जिले के प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा छिड़ गई है। यह स्वाभाविक है। क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन को लेकर भी राजनीति के दिग्गज अटकलें लगाने लगे हैं।
अमर अग्रवाल- लगातार चार बार चुनाव जीतने का कीर्तिमान
विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधानसभा चुनाव जीतने का कीर्तिमान इनके नाम पर है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में पराजित हुए। वर्ष 2023 का चुनाव रिकार्ड वोटों से जीते। डा रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में महत्वपूर्ण पदों पर काबिज रहे। भाजपा की पहली सरकार में वित्त मंत्री रहे। मौजूदा विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक की भूमिका भी निभाई। सत्ता व संगठन में बराबर की भूमिका।
पुन्नूलाल मोहले- पांच बार के सांसद
और बीते चार बार से लगातार विधानसभा चुनाव जीतने वाले राजनीति के अपराजेय योद्धा व अनुसूचित जाति वर्ग का प्रदेश में बड़ा चेहरा। दो कार्यकाल तक राज्य मंत्रिमंडल का प्रमुख चेहरा रहे हैं। सरल सौम्य और मिलनसार छवि। पार्टी लाइन पर चलने वाले अनुशासित कार्यकर्ता।
धरमलाल कौशिक रह चुके है नेता प्रतिपक्ष व विधानसभा अध्यक्ष
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व विधानसभा के अध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद पर काबिज रहे। सत्ता और संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर काबिज रहने के कारण अच्छा खासा अनुभव। वर्तमान में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। बिलासपुर संभाग में ओबीसी वर्ग का बड़ा चेहरा।
- MP VYAPAM Scam: 6 साल से फरार ‘सॉल्वर’ मोहम्मद जावेद गिरफ्तार, अलीगढ़ से पकड़ा गया मास्टरमाइंड
- Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव के बड़े वादे — पंचायत प्रतिनिधियों का डबल मानदेय, 50 लाख बीमा और कर्मकार समाज को 5 लाख ब्याजमुक्त लोन
- Bihar Election 2025: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत 40 बड़े नेता मैदान में
- “पूना मारगेम” से जनविरोधी माओवादी विचारधारा का खात्मा, बस्तर में हो रही शांति की स्थापना : सीएम साय
- पूर्व सीएम भूपेश बघेल की शिकायत लेके थाना पहुंचे बीजेपी विधायक






