CG Assembly Witter Session – पांच साल उच्च शिक्षा मंत्री रहे, लेकिन एक भी कॉलेज नहीं खोल पाए – राजेश मूणत…..मूणत जी जानकारी सुधारिए 76 कॉलेज खुले है – उमेश पटेल


रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा चल रही है। चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा- भाजपा ने मोदी की गारंटी के नाम पर संकल्प पत्र लाया, किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का देने का वादा किया गया। मगर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उमेश पटेल के इतना कहते ही भाजपा विधायक राजेश मूणत ने उन्हें टोकते हुए कहा कि, कांग्रेस ने तो पिछला बोनस भी देने का वादा किया था, मगर पांच साल में नहीं दिया गया। इस पर उमेश पटेल ने कहा- सीएम जल्दी मंत्रिमंडल का गठन करें, मंत्री बनेंगे तो रुके हुए काम में तेजी आएगी।
उमेश पटेल और मूणत के बीच नोंक झोंक
उमेश पटेल ने राजेश मूणत को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा उनका दर्द समझ सकता हूं। तब मूणत ने कहा- उमेश जी आपका दर्द मैं भी समझ सकता हूं। पांच साल उच्च शिक्षा मंत्री रहे, लेकिन एक भी कॉलेज नहीं खोल पाए। इस पर उमेश पटेल ने कहा-मूणत जी जानकारी सुधारिए। पांच साल में सबसे ज्यादा 76 कॉलेज खोले गए। आप लोग 15 साल में इतने कॉलेज नहीं खोल पाए। इसी बीच सत्ता पक्ष के विधायक रिकेश सेन ने कहा- कॉलेज खुले एक कमरे में खोले गए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
- IPL 2026 में RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
- बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राजधानी रायपुर में काटे जाऐगे हजारों ‘डेविल ट्री’ पेड़, इन पेड़ो से लोग पड़ रहे है बीमार, विधानसभा में उठा मुद्दा
- राजधानी के इस होटल में लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बारे, मचा हड़कंप
- इस दिन से हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरूआत, यहां देखें क्या है इसकी सही तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
- रसोई गैस की कालाबाजारी : राजधानी के आउटर के होटल रेस्टोरेंट में छापा, 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त














