छत्तीसगढ़रायपुर संभाग
Chhattisgarh News- विधानसभा में गूंजा हसदेव अरण्य का मुद्दा : महंत ने कहा – उद्योगपति को पहुंचाया जा रहा है फायदा, हसदेव को उजड़ने से रोके सरकार


रायपुर. विधानसभा में आज हसदेव अरण्य का मुद्दा नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने उठाया. अनुपूरक बजट में चर्चा के दौरान महंत ने कहा, जनता को लाभ मिलना शुरू भी नहीं हुआ और अडानी को लाभ देना शुरू हो गया. हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ों की कटाई की अनुमति दे दी गई है. हसदेव को बचाने आंदोलन कर रहे आदिवासियों की गिरफ्तारी हो गई है.
डॉ. महंत ने कहा हसदेव क्षेत्र में समृद्ध जंगल है. हाथियों सहित अनेक जानवरों का रहवास क्षेत्र है. उस इलाके में खनन से सब बर्बाद हो जाएगा. हसदेव को बचाने हमारी सरकार में सदन में संकल्प लाया गया था. हमने खनन का विरोध किया था. मैं यही चाहता हूं कि सरकार हसदेव को उजड़ने से रोके.
- आंगनबाड़ी भर्ती 2026: केवल महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जानें कैसे करें आवेदन और क्या है लास्ट डेट
- लखनलाल देवांगन के विभागों को मिले 1823 करोड़, जानें आपके क्षेत्र में उद्योगों और रोजगार के लिए क्या है बड़ा प्लान
- अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश
- रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई
- आज जारी होगी PM किसान की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों को मिलेगा लाभ







