छत्तीसगढ़रायगढ़ संभागसरगुजा संभाग

Chhattisgarh News : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष ने थामा बीजेपी का दामन

जशपुर : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को जिले में बड़ा झटका लगा है। पत्थलगांव क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य और जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बुधियारीन सोनी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जानकारी के अनुसार बुधियारिन सोनी ने शुक्रवार को कुनकुरी में जिला भाजपा के महामंत्री भरत सिंह के निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिला अध्यक्ष सुनिल गुप्ता, जिला पंचायत,जशपुर के उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव,भाजयुमो के अमन शर्मा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बुधियारिन सोनी का पार्टी में स्वागत किया है। इसके बाद डीडीसी बुधियारिन सोनी बगिया स्थित सीएम निवास पहुंची और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय से मुलाकात की । कौशल्या साय ने पार्टी का गमछा पहना कर बुधियारिन सोनी का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान बुधियारिन सोनी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी रीति नीति और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्याे से प्रभावित हो कर भाजपा प्रवेश करने का निर्णय लिया

वहीं कौशल्या साय ने कहा कि, बुधियारिन सोनी जैसी सक्रिय महिला कार्यकर्ता के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को संबल मिलेगा। इस दौरान भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता कश्यप,जिला अध्यक्ष सुनिल गुप्ता,जिला पंचायत के उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button