छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

भूपेश दाऊ बोल रहे है कांग्रेस में सब कार्यकर्ता को बोलने का अधिकार तो विकास उपाध्याय बता रहे है बीजेपी का षड्यंत्र

रायपुर : राजनांदगांव में एक कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा मंच पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सामने भड़ास निकालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है एक तरफ जहां सीएम विष्णुदेव साय समेत भाजपा के नेता कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं, तो वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल इस बयान को कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस में अपनी बात रखने की आजादी बता रहे हैं । देखे वीडियों

यह सब भाजपा षड्यंत्र
वहीं अब इस मामले में पूर्व विधायक और रायपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर कार्यकर्ता अपनी बात को रख सकता है, उस बात में कितनी सत्यता है यह जानना जरूरी है। यह सब भाजपा षड्यंत्र है। राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का कैंपेन चल रहा है। कांग्रेस पार्टी अभी बढ़त में है। इससे भाजपा को हो रहा दु:ख, क्योंकि वह रमन सिंह का क्षेत्र है। विकास उपाध्याय ने अपने बयान में आगे कहा कि, 5 साल में भूपेश बघेल ने क्या काम किया है यह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने जो मजबूती कांग्रेस पार्टी को दी है वह एक मिसाल है।

सीएम साय ने किया ट्वीट
पूरे मामले को लेकर भाजपा भी एक्टिव हो गई हैं। भाजपा के नेता इस वीडियों को शेयर करते हुए कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। खुद सीएम विष्णुदेव साय ने यह वीडियों अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर शेयर किया हैं और कांग्रेस समेत भूपेश बघेल पर कटाक्ष किया हैं।

उन्होंने लिखा ‘वो अपने अहंकार में कहते रह गए, मैं हूँ तो भरोसा है। उनके कार्यकर्ता उनके मुंह पर ही कह रहे हैं, 5 साल हमारी सुनी ही नहीं गई। हमें प्रताड़ित किया गया। छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने उनके धोखे को पहले ही पहचान लिया था और “मोदी की गारंटी” पर विश्वास अटूट रहा। जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हुए, वे जनता के क्या होंगे भला?”

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button