Chhattisgarh News – ओए तेरी…छत्तीसगढ़ के इस किसान को धान के दो साल के बोनस के रुप में मिले 9 लाख से ज्यादा


रायपुर। सुशासन दिवस के अवसर पर पूरे राज्य के किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 का बकाया धान बोनस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदान किया गया। जिससे किसानों के खाते में राशि जमा होते ही उनके चेहरे में खुशी की लहर छा गई है।
ऐसे ही बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत भाटापारा विकासखंड के ग्राम अमेठी के निवासी 66 वर्षीय किसान अनिल कुमार को बकाया बोनस के रूप में 9 लाख 29 हजार 280 रूपये मिला है। बोनस की राशि मिलने से वे काफी खुश हैं।
सुशासन दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम अमेठी निवासी किसान अनिल अग्रवाल को बोनस के रूप में मिली 9 लाख रुपयों से अधिक राशि। अनिल कुमार ने बताया कि मुझे वर्ष 2014-15 के 4 लाख 64 हजार रूपए और वर्ष 2015-16 के 4 लाख 64 हजार 640 रूपए की बोनस राशि प्राप्त हुई है। उन्होने कहा कि उनके परिवार के पास लगभग 45 एकड़ की जमीन है। मुझे मोदी की गारंटी पर भरोसा था लेकिन इतनी जल्दी राशि आ जाएगी, यह सोचा नहीं था। अब जो राशि मुझे मिली है उसका उपयोग मैं खेती-बाड़ी कार्य को आगे बढ़ाने एवं घर के आवश्यक खर्चों में करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि किसानी का कार्य अब बेहद ही मुनाफे का कार्य हो गया है। इस सरकार से हमें और भी अधिक उम्मीद है। बकाया बोनस की राशि मिलने पर अनिल कुमार ने इसके लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है
𝗙𝗮𝘁𝗮𝗳𝗮𝘁 𝗡𝗲𝘄𝘀 ।। छत्तीसगढ़ की दिनभर की हर छोटी बड़ी खबरे ।। 26 दिसंबर 2023
- आंगनबाड़ी भर्ती 2026: केवल महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जानें कैसे करें आवेदन और क्या है लास्ट डेट
- लखनलाल देवांगन के विभागों को मिले 1823 करोड़, जानें आपके क्षेत्र में उद्योगों और रोजगार के लिए क्या है बड़ा प्लान
- अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश
- रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई
- आज जारी होगी PM किसान की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों को मिलेगा लाभ
- 87 हजार रुपये बकाया पर निगम सख्त, रायगढ़ में दुकान सील







