छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर : जगदलपुर में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, पास में खड़ी स्कूटी और कार भी जल के हुई स्वाहा

बस्तर : जगदलपुर शहर में मेन रोड पर स्थित साड़ी दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने के कारण तीन मंजिला इमारत में रखा हुआ सामान पूरी तरह से जल गया. दुकान के सामने खड़ी कार व स्कूटी भी बेकाबू आग की चपेट में आ गई.

पहली मंजिल में लगी आग तीसरी मंजिल पहुंच
मिली जानकारी के अनुसार आग सुबह 9 और 10 बजे के बीच लगी. आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. नगरीय प्रशासन के साथ ही होमगार्ड की टीम को भी मौके पर रवाना किया गया. होमगार्ड की टीम और फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया. बेकाबू आग को फैलने से रोकने के लिए पहले कार व स्कूटी में लगी आग को बुझाया गया. जिसके बाद साड़ी दुकान के अलग अलग मंजिल में लगे आग को बुझाने का काम शुरू हुआ.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
करीब एक से डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद बेकाबू आग पर कुछ हद तक सफलता भी मिली है. लेकिन धुंआ अभी भी इमारत से बाहर निकल रहा है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

राजनांदगांव के पेट्रोल पंप से 14 लाख रु लूट का पर्दाफाश, मैनेजर ही निकला मास्टर माइंड

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button