छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

धरना : अघोषित बिजली कटौती व बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस का नवाडीह चौक में प्रदर्शन कल

सीपत (हिमांशु गुप्ता✍️) :— प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन पर अघोषित बिजली कटौती और बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कल सोमवार को सुबह 11 बजे नवाडीह चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने बताया कि इस प्रदर्शन के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि की गई है। सीपत क्षेत्र में बार बार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से आम जनता व किसान परेशान है। इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की जाएगी। इस धरना प्रदर्शन में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने कहा गया है।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button