छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh News : छात्रा की पानी की बोतल में मिलाया एसिड, पीते ही चिल्लाने लगी छात्रा… लेटर- ‘मुझे पकड़ नहीं पाओगे’

Chhattisgarh News : जांजगीर चांपा के सेंट्रल स्कूल में छात्रा के साथ किसी अज्ञात ने ऐसा मजाक किया कि छात्रा की जान पे बन आई, क्लासरुम में 11वीं की छात्रा की पानी की बॉटल में किसी ने एसिड डाल दिया। पीते ही उसे जलन होने लगी। बॉटल में मिला एसिड इतना तेज था कि छात्रा ने बाटल से उसे नीचे गिराया तो झाग बनने लगे। छात्रा के पालकों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने जांच का भरोसा दिलाया और बॉटल को सुरक्षित रखा गया है

पहले भी मिला था वॉशिंग पाउडर
छात्रा के पिता ने बताया कि पखवाड़े भर पहले भी उसके पानी के बॉटल में किसी ने वॉशिंग पाउडर डाल दिया था। उसने पहले इसकी जानकारी भी घरवालों को दी थी, मगर इस घटना को उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। अब बॉटल में एसिड मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है। आखिर स्कूल में ये सब लेकर कौन आ रहा है। उन्होंने प्रबंधन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

लेटर भी मिला.. “मुझे पकड़ नहीं पाओगे”
घटना के बाद एक लेटर भी मिला है जिसमे अंग्रेजी में लिखा है कि स्कूल स्टाफ कितना भी प्रयास करले उस तक नहीं पहुंच सकते। स्कूल प्रबंधन ने लेटर मिलते ही ग्यारहवीं के सभी विद्यार्थियों की इंग्लिश कॉपी को जब्त कर लिया है

थाने तक नहीं पहुंची है शिकायत
हैंडराइटिंग मिलान कर इसे लिखने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इधर जांजगीर पुलिस का कहना है इस मामले की जानकारी मिली है पर किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत के बाद मामले की जांच की जाएगी। उधर स्कूल प्रबंधन सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगा हुआ है

बस्तर के जलप्रपातों में सावधानी हटी, दुर्घटना घटी…आनंद ले पर सावधानी जरुरी

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button