छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG Teacher Bharti : जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, सीएम साय न सदन में की घोषणा

CG Teacher Bharti : रायपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक मोतीलाल साहू के सवाल के जवाब में सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि पूरे देश में 26 छात्र पर एक शिक्षक है। वहीं छत्तीसगढ़ में 21 छात्र पर एक शिक्षक है। फिर भी यहां पर शिक्षक की कमी है। कुछ अव्यवस्थाओं के चलते ऐसी स्थिति बनी है। प्रदेश में 300 स्कूल शिक्षक विहीन है। करीब 5000 स्कूल एकल शिक्षकीय है। हमने युक्ति युक्त कारण की प्रक्रिया शुरू की है। उसके बाद शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। इस पर पूरक प्रश्न करते हुए कुरुद से भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने शहर के सरप्लस शिक्षकों वाले स्कूलों की जानकारी मांगी। इसके जवाब में सीएम साय ने कहा कि अभी इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। बाद में उपलब्ध करा देंगे।
देखे वीडियों

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button