छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा के कथा स्थल से नाबालिग लड़की लापता

Chhattisgarh News : भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान पंडाल से एक 17 साल की नाबालिग लड़की की लापता होने की खबर है . बोरसी निवासी गुम युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

भिलाई पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को दोपहर एक बजे बोरसी क्षेत्र की 9 वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा अपनी मां और मामी के साथ जयंती स्टेडियम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आई थी. कथा के दौरान उसने अपनी मां से कहा कि वह बाथरूम जा रही है. कथा समाप्त हो जाने के बाद भी जब किशोरी नहीं लौटी तो उसकी मां को चिंता हुई. उन्होंने परिवार को इसकी जानकारी दी और परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की. पुलिस को भी सूचना दी गई. जब युवती का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, फिलहाल पुलिस मामले की तलाश में जुट गई है

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button