छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : इन्दिराकला संगीत विवि का गजब खेल छात्रों को पास करने के बाद कर दिया फेल

Chhattisgarh News : खैरागढ़ की विश्व प्रसिद्ध पहली संगीत विश्व विद्यालय, इन्दिराकला संगीत विश्व विद्यालय प्रबंधन एक बार फिर सुर्खियों में है , आपको बता दें कि यहाँ अध्ययन करने वाले छात्रों ने विश्विद्यालय पर आरोप लगाया है कि उन्हें पहले पास किया गया उसके बाद फिर फेल की घोषणा कर दिया गया है. जिससे परेशान होकर इंदिरा कला संगीत वि.वि. के स्टुडेंट्स अपने परिजनों सहित ABVP के साथ वि.वि. प्रशासन को मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है.

विश्विद्यालय द्वारा फेल छात्रों ने बताई समस्या
फेल किये गए छात्रों ने बताया कि बीते दिनो संगीत विवि के कला संकाय मे अध्ययनरत एमए के सभी बारह विद्यार्थियों को घोषित परीक्षा परिणाम में पास बताया गया था. जिसके चलते उन्होंने अगली सत्र की कक्षा में शुल्क जमा करके प्रवेश भी ले लिया है. साथ ही नियमित रूप से इस सत्र में होने वाली कक्षा में अध्ययन भी कर रहे हैं. अब फेल कर दिए जाने पर उनका पूरा साल खराब हो जाएगा साथ ही आर्थिक नुकसान भी होगा.

बारह में से चार अनुत्तीर्ण
जबकि छात्रों को प्रबंधन के द्वारा लिखित जानकारी अंक सहित उन्हें दी गई थी जिसके आधार पर ही उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश दिया गया है। लेकिन अंकसूची लेने जाने पर बताया गया कि बारह में से चार अनुत्तीर्ण हो गए है. अभाविप ने मामले में गंभीरता से ध्यान देकर स्टुडेंट्स के भविष्य का ध्यान रखते हुए कारवाही की मांग की है. परीक्षा परिणाम में त्रुटि सुधार की मांग करते हुए उन्होंने कुलसचिव से छात्रहित को देखते हुए न्याय करने कहा है। अन्यतः भविष्य में उग्र आंदोलन किये जाने की बात कही गयी है. वही विश्विद्यालय के कुलसचिव, जिला के एडीएम प्रेम कुमार पटेल ने मामले पर कहा है कि, छात्रों के द्वारा आवेदन आया है, मामले कि जांच की जाएगी साथ छात्रों को रिवेल हेतु कहा गया है

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

भिलाई : कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा के कथा स्थल से नाबालिग लड़की लापता

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button