छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : पत्रकारों को झूठे केस में फसाने का काम कर रही है भाजपा ,NIA मामले में भाजपा नेता की संलिप्तता की जांच क्यों नहीं ? – भूपेश बघेल…देखे Vɪᴅᴇᴏ

Chhattisgarh News : दिल्ली से लौटे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कई मुद्दों पर प्रदेश की भाजपा सरकार के उपर निशाना साधा है, बस्तर में पत्रकारों की गिरफ्तारी मामले में भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा सरकार पत्रकारों को झूठे केस में फंसाने का काम कर रही है अवैध रेत उत्खनन की रिपोर्टिंग पर गए पत्रकारों को गांजा तस्करी के झूठे केस में फंसाया गया , सरकार को यह लिख कर देना होगा कि हमारे भ्रष्ट अधिकारी ने पत्रकारों को फंसाया है.

एनआईए मसले पर भूपेश बघेल ने कहा कि NIA के जिस टेरर फंडिंग मामले में अभी कार्रवाई हुई है, उसी मामले में भाजपा नेता महेश गागड़ा के भाई और अन्य भाजपा नेता की संलिप्तता की जांच क्यों नहीं की जा रही है? लेन देन के रिकार्ड हैं, लेकिन NIA उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही.जिस मामले में अभी कार्रवाई हो रही है, उसी मामले में पेखन गागड़ा, रायडू के भी लिंक हैं, इनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
देखे 🆅🅸🅳🅴🅾

ख़बर को शेयर करें

Related Articles

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button