छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh – नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

सुकमा। नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्‍सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। खबरों के अनुसार दोनों मृतक ग्रामीणों की पहचान सोड़ी हूंगा और माड़वी नंदा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी ने दोनों ग्रामीणों की हत्या की जिम्‍मेदारी ली है। वहीं नक्‍सलियों ने दोनों ग्रामीणों की मौत के लिए भाजपा सरकार को जिम्‍मेदार बताया है।

ख़बर को शेयर करें

Back to top button