छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी करने युवाओं को मौका, 263 पदों पर निकलेगी भर्ती, वित्त से मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ के युवाओं को सहायक उपनिरीक्षक बनने का जल्द ही मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने सहायक उपनिरीक्षक यानी ASI की भर्ती को मंजूरी दे दी है। इसके तहत छत्तीसगढ़ पुलिस बल में सहायक उपनिरीक्षक ( एम ) के 263 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कनिष्ठ श्रेणी, शीघ्रलेखक/सूबेदार की भी होगी भर्ती
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर गृह विभाग ने पुलिस बल में भर्ती का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था। इस पर वित्त विभाग ने भर्ती को मंजूरी दे दी है।

सहायक उप निरीक्षक के विभिन्न रेंज में 263 पदों को मंजूरी दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय सामान्य शाखा में 40, रायपुर रेंज में 20, बिलासपुर रेंज में 48, बस्तर रेंज में 28, दुर्ग रेंज में 10, सरगुजा रेंज में 35 और राजनांदगांव में 32 पदों पर भर्ती की जाएगी।

न्यायाधीश के 57 पदों के लिए भी दी गई मंजूरी
न्यायपालिका में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए न्यायालयों में 362 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को मंजूरी पिछले ही दिनों दी गई है। इन पदों में व्यवहार न्यायाधीश के 57 पद, स्टेनोग्राफर के 46 पद, सहायक ग्रेड-3 के 118 पद, स्टेनोटायपिस्ट के 07 पद, वाहन चालक के 08 पद, प्रोसेस सर्वर के 05 पद, और चौकीदार, गार्डनर, स्वीपर, वाटरमेन के 83 पद शामिल हैं।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है