छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

नर्स ने युवक को वीडियो कॉल कर फंसाया, पत्नी को वीडियो भेजने के नाम पर ब्लैकमेल कर ठगे लाखों, अब पंहुची सलाखों के पीछे

भिलाई के सेक्टर-9 में रहने वाले एक व्यक्ति से मैसेज वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख 93 हजार की ठगी करने वाली एक नर्स को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस महिला ने सेक्टर-9 में रहने वाले उस शख्स से पहले दोस्ती की और व्हाट्सएप के जरिए वीडियो कॉल और मैसेज किए।

इसी बीच उसने उसकी पत्नी को चैटिंग और रिकॉर्डिंग भेजने की बात कही और खुद सुसाइड करने की धमकी देकर उससे मोटी रकम ऐंठ ली। इधर रोज-रोज की धमकी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर प्रार्थी भिलाई नगर थाने पहुंचा और आरोपी महिला दुर्गावती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

जिसके बाद पुलिस ने उसे स्मृतिनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि यह महिला नर्स का काम करती है और सप्ताह भर में ही उसने प्रार्थी से लाखों रुपए वसूल लिए थे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button