छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

महादेव सट्टा एप : मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर दुबई से गिरफ्तार

महादेव सट्टा एप के मुख्य सरगना तक पहुंचने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। सूत्रों के हवाले से मिल रही ख़बरों के मुताबिक़ उसे दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि, सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी में भारतीय विदेश और गृह मंत्रालय की बड़ी भूमिका रही है। हिरासत में लिए जाने के बाद अब उसे भारत लाये जाने की कवायद भी शुरू हो गई है।

बता दें कि, सौरभ चंद्राकर की धरपकड़ के लिए प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी के अनुरोध पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया थी। यूएई के अधिकारियों ने भारत सरकार और सीबीआई को सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है जिसके बाद उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी शरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि, सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया पूरी कर “प्रोविजनल अरेस्ट” के बाद उसे भारत लाया जाएगा। हालांकि इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अबतक नहीं की गई है।लेकिन सूत्रों के हवाले से सौरभ चंद्राकर को हिरासत में लिए जाने की खबर पुख्ता

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button