छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

Chhattisgarh : फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओ का मैनेजर गिरफ्तार

Chhattisgarh : फरार हिस्ट्रीशीटर सूदखोर तोमर बंधुओ के फाइनेंस कंपनी का मैनेजर बंटी सहारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी बंटी सहारे तोमर बंधुओं का खास गुर्गा बताया जाता है । आरोपी बंटी सहारे, तोमर बंधुओं के साथ मिलकर सालों से सूदखोरी का धंधा चला रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ करोड़ों रुपये के लेनदेन के कागज़ात लगे हैं।

बता दें कि, 3 जून को पुलिस ने परदेशिया तोमर ब्रदर्स के भाठागांव के घर पर छापेमारी की थी। 12 घंटे की जांच के बाद पुलिस ने 35.10 लाख कैश, 734 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी, 125 ग्राम चांदी के जेवर, बीएमडब्ल्यू, थार और ब्रेजा जब्त की थी। इसके अलावा, 120 से ज्यादा इकरारनामे के दस्तावेज, 70 से ज्यादा ब्लैंक चेक और 17 रजिस्ट्री के दस्तावेज मिले थे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button