छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

पल्ली, छोटेडोंगर, ओरछा मार्ग सुदृढ़ीकरण हेतु 29 करोड़ 53 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

नारायणपुर, 29 अक्टूबर 2024// प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के प्रयासो से धनतेरस के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात आई है। जिले के पल्ली, छोटेडोंगर, ओरछा मार्ग का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिसके लिए लगभग 29 करोड़ 53 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि वन मंत्री श्री कश्यप के प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किया गया। सड़क निर्माण का कार्य करीब 12 किलोमीटर के मार्ग पर किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास में गति आएगा।

ख़बर को शेयर करें

Back to top button