गंगाजल छिड़ककर रायपुर निगम कार्यालय का किया जाऐगा शुद्धिकरण

रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने अपने कार्यालय की दिशा बदलते हुए कहा कि अब महापौर की कुर्सी उत्तर दिशा की ओर होगी। उन्होंने कहा कि निगम कार्यालय में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया जाएगा ताकि भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित किया जा सके।
बिलासपुर नगर निगम की मेयर पूजा विधानी ने भी कांग्रेस शासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते पांच वर्षों में कांग्रेस ने नगर निगम की व्यवस्था को दूषित कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के महापौरों में शहर के विकास के प्रति कोई इच्छाशक्ति नहीं थी।
इधर अंबिकापुर की महापौर भगत ने नगर आयुक्त को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निगम कार्यालय में कुर्सी और चेंबर नए होने चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “मैं अंबिकापुर नगर निगम की पहली हिंदू महापौर चुनी गई हूं, इसलिए परंपराओं के अनुसार शुद्ध कुर्सी पर बैठना चाहूंगी।”
भाजपा की इन नई महापौरों के शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश के नगर निगमों में बड़े बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं। जनता अब नई सरकार से विकास और स्वच्छ प्रशासन की उम्मीद लगाए बैठी है। चुनाव परिणामों के बाद नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीते दस वर्षों में नगर की व्यवस्था और सफाई व्यवस्था में भारी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को शुद्धिकरण की आवश्यकता है। इसके लिए वह प्रयागराज से गंगाजल लेकर आई हैं और नगर निगम दफ्तर सहित पूरे शहर का शुद्धिकरण करेंगी।