छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : मैट्रिमोनियल साइट पर हुई महिला से दोस्ती, शादी का झांसा दे एम्स के डॉक्टर से 46 लाख ले उड़ी शातिर

Chhattisgarh : राजधानी रायपुर एम्स के एक डॉक्टर से मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक महिला ने 46 लाख रुपए ठग लिए हैं। डॉक्टर और महिला के बीच शादी की बातचीत हुई। महिला ने डॉक्टर को कहा कि हम दोनों मिलकर भविष्य में एक अस्पताल खोलेंगे। डॉक्टर ने इस बात पर विश्वास कर लिया। फिर महिला के बताए मुताबिक, एक ट्रेडिंग साइट में 17 बार ट्रांजैक्शन कर रुपए इन्वेस्ट कर दिए। जब पैसे रिटर्न नहीं मिले तो उसे ठगी का एहसास हुआ। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

मैट्रिमोनियल साइट पर हुई महिला से दोस्ती
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल कुमार रोहित ने थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह जैनम प्लेनेट टाटीबंध में रहता है। AIIMS अस्पताल में डॉक्टर हैं। करीब 2 महीने पहले एक मैट्रिमोनियल साइट में उसकी डॉक्टर राधिका मुखर्जी नाम की महिला से जान पहचान हुई थी। महिला वॉट्सऐप कॉल पर बात करती थी। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हो रही थी।

मिलकर अस्पताल खोलने का दिया झांसा
इस बीच महिला ने राहुल को एक ट्रेडिंग साइट ‘फॉरेक्स प्लस 500 ग्लोबल सीएस’ के बारे में बताया। साथ ही कहा कि इसमें पैसा इन्वेस्ट करो। इन पैसों का भविष्य में गुजरात के अहमदाबाद में मिलकर हम अस्पताल खोलेंगे। पहले तो रोहित ने मना कर दिया, लेकिन ठग महिला उसके ऊपर लगातार दबाव डालती रही। इसके बाद वह झांसे में आ गया।

लाखों लोन लेकर दिए पैसे
महिला के बार-बार बोलने के बाद रोहित ने बैंक से 30 लाख रुपए लोन लिए। इसके अलावा करीब 16 लाख रुपए और इकट्ठे किए। फिर 3 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 के बीच 17 बार ट्रांजैक्शन कर ट्रेडिंग साइट में इन्वेस्ट कर दिया। यह पैसे अलग-अलग बैंकों में ट्रांसफर करवाए गए। इनमें ट्रांजैक्शन अमाउंट 50 हजार रुपए से लेकर 9 लाख रुपए तक है। इसके बाद साइट में मुनाफा मिलाकर करीब 1 करोड़ रुपए भी दिखने लग गए।

खुद का पैसा नहीं निकलने पर हुआ शक
डॉक्टर रोहित ने जब इन रुपयों को निकालने की कोशिश की तो वह सफल नहीं हो पाया। इस पर उसे स्कैम होने का शक हुआ। उसने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद आया। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि उसका वॉट्सऐप अब तक चालू है। इस मामले में आमानाका थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। रायपुर पुलिस जांच में जुट गई है

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button