रायपुर संभागबिलासपुर संभागसरगुजा संभाग

मल्लिकार्जुन खरगे डॉ अम्बेडकर का दूसरा अवतार ’ : अमरजीत भगत

रायपुर में प्रस्तावित किसान जवान संविधान जनसभा को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे अंबेडकर के दूसरे अवतार बनकर छत्तीसगढ़ आ रहे है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में जंगल उजड़ रहे, किसान त्राहिमाम कर रहा है। स्कूलों में शिक्षक नहीं है, शिक्षा व्यवस्था गर्त में जा रही। ऐसे में जब संविधान पर खतरा मंडरा रहा है तब खड़गे अंबेडकर के दूसरे अवतार बनकर छग आ रहे है। वे दबे, कुचले, शोषित की आवाज बनकर छत्तीसगढ़ आ रहे है।

राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस की बड़ी सभा
कांग्रेस के बता दें कि, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और यहां किसान जवान संविधान जनसभा में शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जनसभा को संबोधित भी करेंगे। बताया जा रहा है कि, मल्लिकार्जुन खरगे 2 घंटे तक जनसभा में रहेंगे और यहां से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाएंगे।

पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक

सभा के बाद खड़गे और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल शाम 4 बजे पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक लेंगे। इसमें आगामी कार्यक्रम और रणनीतियों पर विचार होगा। खड़गे शाम को 6 बजे रवाना होंगे।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button