बिलासपुर संभागरायगढ़ संभागरायपुर संभाग

CG Assembly Monsoon Session : चंद्राकर ने उठाया बस्तर विवि में 45-46 साल के लोगों की भर्ती का मामला, सीएम साय बोले हो रही है

CG Assembly Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधासभा के मानसून सत्र के प्रश्नकाल में भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर अन्तर्गत सेटअप अनुसार पदों की भर्ती मामले में सवाल किया। वहीं चंद्राकर के सवाल पर सीएम विष्णुदेव ने जवाब देते हुए पदों की स्वीकृति संख्या के बारे में जानकारी दी।
देखे सदन की कार्रवाई

विधायक अजय चंद्राकार ने पूछा- शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर अन्तर्गत सेटअप अनुसार भर्ती के लिए क्या आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया। भर्ती के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई यदि हां, तो कब और क्या कार्यवाही हुई। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवाब देते हुए बताया- विश्वविद्यालय में 59 शैक्षणिक पदों पर प्राध्यापक – 10, सह प्राध्यापक – 19, सहायक प्राध्यापक – 30 पदों पर हैं। 10 में से 8 विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

सीएम साय ने कहा हो रही है जांच
अजय चंद्राकार ने कहा – इस भर्ती में मनमानी की गई है 46, 44, 42, 48 साल के व्यक्ति को सलेक्ट किया गया। जबकि 40 के ऊपर के व्यक्ति की भर्ती नहीं की जा सकती। इसकी पूरी जांच करवाने की घोषणा कर दे। मुख्यमंत्री साय ने कहा- महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में जो भर्ती हुई है, उसके संबंध में शिकायत मिली थी। जांच कमेटी का गठन किया गया है, जांच हो रही है। रिपोर्ट आ जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button