भिलाई से हीरोइन बनने 4 नाबालिग सहेलियां भाग रही थी मुंबई, नागपुर में पकड़ी गई

छत्तीसगढ़ के भिलाई से घर से बिना बताए निकली नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। सभी नाबालिग लड़कियां हीरोइन बनने मुंबई के लिए रवाना हुई थी। जिसके बाद से परिजन काफी परेशान हो गए थे। वहीं मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद छानबीन शुरू की गई। जांच के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की मदद से नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित नागपुर से बरामद किया गया है।
नागपुर रेलवे स्टेशन सकुशल बरामद
मंगलवार की दोपहर सुपेला क्षेत्र से मुंबई जाने के लिए घर से 12-16 वर्ष की बालिकाएं भाग गई थी। सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज पहले निकला गया। उसके बाद नागपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ और जीआरपी को मदद से बरामद कर परिजनों को जानकारी दी गई। तीनों नाबालिक बालिकाएं कन्या शाला शांति नगर स्कूल सुपेला में पढ़ाई करते है।
पैसे के लिए बेचा गैस चूल्हा
चारों लड़कियों के पास पैसे नहीं थे जिसके बाद प्लान बनाने वाली लड़की ने अपनी मौसी के यहां का गैस चूल्हा बेच दिया। जिससे 300 रुपए मिले उसे लेकर मौसी के साथ 9 बजे की एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठ गए। 1 बजे नागपुर स्टेशन चारों पहुंच गए फिर सुबह 7 की मुंबई वाली ट्रेन में सवार होकर मुंबई के लिए निकल गए।
फोटो शेयर करने से पता चला लोकेशन
लड़कियों ने यात्रा के दौरान अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट किया। इसी बीच नागपुर स्टेशन पर इन लापता बालिकाओं को खोजकर जीआरपी पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ बाद बालिकाओं को जीआरपी पुलिस ने चारों को बालिका गृह में सुरक्षित रखने का आग्रह दुर्ग पुलिस ने किया था। इसके बाद शासकीय बालिका गृह काटोल रोड नागपुर लाकर उनके सुपुर्द किया गया। दुर्ग पुलिस ने सुरक्षित बालिकाओं को मुस्कान अभियान के तहत बरामद किया।