छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग
छत्तीसगढ़ में CRPF-जवान ने खुद को मारी गोली

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। जवान का नाम पप्पू यादव है, जो 22वीं बटालियन मिनगाचल में पदस्थ था। आत्महत्या की वजह का अभी पता नहीं चला है। मृत जवान पप्पू यादव बिहार के चाल पोखरी थाना क्षेत्र के ठाकुरी गांव का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक बैरक में बुधवार सुबह 5 बजे जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गले पर गोली चलाई। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान 1 दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था।