छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh Crime : चाची के प्यार में पागल भतीजे ने कर दिया कांड, जंगल में मिली लाश

Chhattisgarh Crime : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने रिश्ते में लगने वाली चाची की गला घोंट दिया। सिर को पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी । मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कटघोरा थाना क्षेत्र के मानगुरु जंगल में सोमवार को एक महिला की लाश मिली। उसकी पहचान बांगो थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर डांघीआमा में रहने वाली नंद बाई उम्र 35 वर्ष से की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला रिश्ते में दूर के भतीजे सुरेन्द्र पोर्ते उम्र 20 के साथ रविवार को अपने मायके जाने के लिए निकली थी। लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। पुलिस ने सुरेन्द्र को पकड़ लिया। उससे पूछताछ किया। सुरेन्द्र ने गला घोंटकर महिला की हत्या करना स्वीकार किया। पत्थर से सिर को कुचलना बताया। हत्या की वजह सुरेन्द्र ने प्रेम प्रसंग को बताया।

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

दो साल से सुरेन्द्र और नंद बाई के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। उनके बीच शारीरिक संबंध भी एक से अधिक बार बने थे। परिवार सुरेन्द्र की शादी दूसरी लड़की से करना चाहता था। लेकिन नंद बाई इसके लिए तैयार नहीं थी। वह सुरेन्द्र को अपने साथ रखना चाहती थी। लेकिन सुरेन्द्र राजी नहीं हुआ। इसे लेकर कई दिनों से सुरेन्द्र और नंद बाई के बीच विवाद चल रहा था।

रविवार को नंद बाई मायके जाने के लिए निकली। उसने सुरेन्द्र को मायके छोड़ने के लिए कहा। सुरेन्द्र नंद बाई को बाइक पर बैठाकर जटगा तुमान के पास स्थित एक गांव में नंद बाई को छोड़ने जा रहा था। लेकिन शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। सुरेन्द्र ने बाइक को मानगुरु की पहाड़ी ओर मोड़ दिया। वह नंद बाई को लेकर जंगल के बीच पहुंचा। फ़िलहाल आरोपी भतीजा पुलिस के गिरफ्त में है

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button