रायपुर संभागछत्तीसगढ़
आज से 10 दिन तक विदेश दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 08:20 बजे रायपुर स्थित सीएम हाउस, सिविल लाइन से प्रस्थान करेंगे और 08:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के दिनभर का कार्यक्रम रिजर्व रखा गया है। इस दौरान वे दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, आगे का विस्तृत दौरा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और केंद्र से समन्वय से जुड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि दिल्ली प्रवास के दौरान वे केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।