छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

GST 2.0 – यह पीएम मोदी का ऐतिहासक कदम, सभी वर्गों को होगा लाभ – सीएम साय

GST 2.0 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा की। सीएम साय ने कहा कि, PM मोदी देश को आगे ले जाने लगातार काम कर रहे हैं। मेरा सौभाग्य रहा मंत्री के रूप में उनके साथ काम करने का अवसर मिला। वित्तमंत्री ओपी चौधरी और सांसद संतोष पांडेय भी सीएम के साथ मौजूद रहे।

साय ने कहा कि, 11 साल में ही PM मोदी ने देश को चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना दी। अब तीसरे स्थान पर भारत को खड़ा कर विश्व महाशक्ति बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि, पहले 17 अलग- अलग टैक्स हुआ करता था, टैक्स पर टैक्स लगता था। मोदीजी ने एक देश एक टैक्स की अवधारणा को धरातल पर उतारा। GST में सरलीकरण से देश के लोगों को लाभ हुआ है। उद्योगों, व्यापारियों और आम लोगों को GST में कमी करने से लाभ हुआ है।

किसानी में कम होगा खर्च
सीएम साय ने मीडिया से कहा कि, कृषि यंत्रों की कीमत कम होने से कृषि में आसानी होगी। स्वास्थ्य, जीवन बीमा, इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भी कीमतें कम होंगी। किसानों के लिए तो GST रिफार्म वरदान की तरह है। सीएम साय ने कहा कि, किसानों की लागत मूल्य में कमी आएगी।
देखे वीडियों

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button