Chhattisgarh News – कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, सीएएफ में पदस्थ था जवान, हादसे के बाद कैंपस में मचा हड़कंप

कोण्डागांव जिला के मर्दापाल अंतर्गत पुंगारपाल थाना के कुधूर गांव में स्थापित सीएएफ कैंप में एक जवान ने स्वयं को गोली मार ली है। घायल जवान आरक्षक वीरेंद्र कुमार चिंडा पांचवी बटालियन के तहत एफ कंपनी के कुधूर कैंप में पदस्थ है। घायल वीरेंद्र कुमार चिंडा के बारे में बताया गया कि, वे मूल रूप से ग्राम समतरा, नगरी, जिला धमतरी के निवासी है। जवान की हालत को देखते हुए उसे सेना के चौपर से रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
दरअसल, कोण्डागांव के कुधूर कैंप में सुबह लगभग 7 बजे गोली चलने की आवाज में सभी को सकते में डाल दिया। कुधूर कैंप में पदस्थ सीएएफ के जवान वीरेंद्र कुमार चिंडा ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार लिया है। जिसके बाद उन्हें तत्काल कोण्डागांव के जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार कर रहे डॉ. एस नागुलन ने उनकी स्थिति गंभीर बताया है। वहीं डीएसपी ऑप्शन सतीश भार्गव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, जवान ने किसी दूसरे जवान के बंदूक से स्वयं को गोली मारी है। मामले एएसपी डीआर पोरते ने बताया कि, घायल जवान की स्थिति को देखते हुए उन्हें सेना से चौपर से रेफर किया गया है। फिलहाल गोली किन परिस्थिति में मारा गया है यह जांच का विषय है।
- पंचांग अलर्ट: आज शुभ कार्यों पर लगा है ‘ब्रेक’, राहुकाल के दौरान ये गलतियां पड़ सकती हैं महंगी

- राशिफल : शनिवार को चंद्रमा का बड़ा गोचर…इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल

- 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह, बेटे को दिया जन्म, फैंन्स ने दी कपल को बधाई

- Dhurandhar BO Day 15: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम जारी, ‘अवतार 3’ की सुनामी के सामने भी नहीं रुक रही कमाई

- युवराज सिंह, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला की करोड़ों की संपत्ति अटैच; ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED का एक्शन









