छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : करंट की चपेट में आकर मां बाप और बेटे की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के मोहला जिले के ग्राम खैरी पांगरी गांव में एक ही परिवार के मां ,बाप ,बेटा तीन सदस्यों की बिजली करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है और ग्रामीणों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। घटनास्थल से सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबागढ़ चौकी लाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को पागरी गांव में निवास रत गोड आदिवासी बोगा परिवार का गांव से 1 किलोमीटर दूर कोठार बाड़ी है जहां घर का मुखिया सुरतराम बोगा उम्र 62 वर्ष सोमवार शाम 6 से 7 बजे के बीच बिजली करट मे चिपका गया। जिसके बाद पुत्र रूपलाल बोगा 27 वर्ष अपने पिता को बचाने बिजली प्रवाह के आगोश में आ गया।

मां बाप और बेटे की मौत
पुत्र और पति के घर वापस नहीं लौटने के बाद माता भागबती बाई 58 साल वहां पहुंची। इस दौरान महिला भी करंट की चपेट में आ गई। इस तरह पिता, बेटा और मां की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पाटन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबागढ़ चौकी लाया है। इस दुखद

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button