छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

कांग्रेस के 6 बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी

रायपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ में आने ववाले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों जी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से ही दोनों पार्टियों में इस्तीफे का दौर जारी है। दोनों पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं ने अपने पद इ इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच कांग्रेस के लिए एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। चुनाव से महज चंद दिनों पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के 300 कार्यकर्ताओंने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पखांजूर ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, 6 जनपद सदस्यों समेत 300 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद सभी लोगों ने कांग्रेस संगठन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के बाद सभी लोग विधायक अनूप नाग का समर्थन करेंगे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button