CHHATTISGARH NEWS: NHM कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन वृद्धि का बड़ा तोहफा

राज्य सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों को दिवाली से ठीक पहले 5% वेतन बढ़ाने की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 14,000 से अधिक NHM कर्मियों को सीधा फायदा मिलेगा। हालांकि, आदेश के अनुसार सिर्फ उन्हीं अधिकारियों-कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा जिनकी सेवा 1 जुलाई 2023 तक एक साल पूरी हो चुकी हो। इससे लगभग 1500 कर्मियों को वेतन बढ़ोतरी का फायदा नहीं मिलेगा।
33 दिनों से थे हड़ताल पर
NHM के कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों तक हड़ताल की थी। हड़ताल के दौरान कर्मचारी संघ अध्यक्ष सहित 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त भी किया गया था। हड़ताल खत्म होने के समय उन्हें बहाली का आश्वासन दिया गया था और अब वे कर्मचारी अपनी नौकरी पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। सरकारी आदेश के इस निर्णय से अधिकांश NHM कर्मचारियों के लिए दिवाली इस बार और खास होगी।