Aaj Ka Rashifal 13 October 2025: सोमवार को शिव जी की कृपा से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, रुके काम होंगे पूरे, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13th Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज अहोई अष्टमी का व्रत किया जायेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी व्रत है। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आज के लिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी बताया जा रहा है।
मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पराक्रम रंग लाएगा। नए रोजगार या व्यवसाय करने के लिए उचित समय। प्रेम, संतान पर थोड़ा ध्यान रखिए। सूर्य को जल देना, हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- जो वाणी प्रदान कार्य करने वाले लोग हैं, उनके लिए अत्यंत शुभकारी समय। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभ। काली जी को प्रणाम करना बहुत शुभकारी रहेगा।
कर्क राशि- निस्देशता के शिकार होंगे। उर्जा में कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार अच्छा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी है। शुभ समय। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति अच्छी है। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- भाग्यकारी स्थिति है। यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक किसी अनुष्ठान में भाग लेंगे या धार्मिक यात्रा होगी। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक ठाक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि- नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य बहुत अच्छा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। रंगीन बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मकर राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- लेखकों के लिए, कवियों के लिए, फिल्मकारों के लिए, साहित्यकारों के लिए अत्यंत शुभ समय। प्रेम, संतान, स्वास्थ्य सबकुछ बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। घर में कुछ उत्सव सा माहौल बनेगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।