बिलासपुर संभाग

बिलासपुर के तंत्रा बार में देर रात जन्मदिन पार्टी में जमके हुआ बवाल, डांस कर रही लड़कियों से छेड़खानी… फिर हुआ यू…

बिलासपुर में 36 मॉल के तंत्रा बार में बर्थ डे पार्टी के दौरान जमके बवाल हुआ , दोस्तों के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट कर डांस कर रही लड़कियों पर बदमाश लड़के लात मारने लगे, जिसके चलते बार में जमकर हंगामा हो गया। धक्का-मुक्की और विवाद के बाद लड़के और उसके दोस्त पार्टी छोड़कर बाहर निकल गए, तब बदमाशों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामले कि शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है ।

मिली जानकारी के अनुसार मध्यनगरी चौक निवासी आशीष कश्यप पिता मनोज कश्यप फूल व्यावसायी है। बीते शनिवार की रात वह अपने दोस्त आकाश दुबे के जन्म दिन पर पार्टी मनाने के लिए 36 मॉल स्थित तंत्रा बार गया था। उसके साथ रितिका पैकरा व शैलेष कश्यप भी थे। सभी रात करीब 11 बजे तंत्रा बार पहुंचे थे, जहां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे। बार में लड़के-लड़कियां डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। तभी बार में तीन-चार लड़के आ गए और बीच में घुसकर लात मारते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। लड़कों ने विरोध किया, तब बदमाश युवक हंगामा मचाने लगे। इसके बाद आशीष और उसके दोस्त पार्टी छोड़कर निकल गए।

आशीष और उसके दोस्त पार्किंग में आकर अपनी गाड़ी निकाल रहे थे। तभी बदमाश लड़के उनका पीछा करते हुए आ गए। इस दौरान उन्होंने आशीष को गालियां देने लगे। उसके विरोध करने पर उन्होंने जमकर मारपीट शुरू कर दी। उनकी हरकतों को देखकर आकाश, शैलेष और रितिका ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस पर युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। पार्किंग में मौजूद कर्मचारी वहां पहुंचे, तब जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकले। आशीष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

𝗙𝗮𝘁𝗮𝗳𝗮𝘁 𝗡𝗲𝘄𝘀 ।। छत्तीसगढ़ के दिनभर के हर छोटे बड़े खबर ।। खबर हकन के ।। 29 जनवरी 2023

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है