CG News: बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 तहसीलदारों के प्रभार बदले


CG News: बिलासपुर जिले के प्रशासनिक ढांचे में एक साथ कई बदलाव किए गए हैं. कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर की ओर से जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले के साथ ही डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी परिवर्तन किया गया है. जारी आदेशों में विभिन्न तहसीलों और जिला कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है.
इन 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले
बिलासपुर में 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं. कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक नई पदस्थापना इस तरह है.
श्रीमती गरिमा ठाकुर- अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार, सीपत
सोनू अग्रवाल- तहसीलदार सीपत से तहसीलदार, रतनपुर
संदीप कुमार साहू- तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार, मस्तूरी
शिल्पा भगत- तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार, बोदरी
जयंती देवांगन- तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार, नजूल
पंकज सिंह- अधीक्षक भू-अभिलेख, बिलासपुर से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी, बिलासपुर
समर्थ थवाईत- नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार, बेलतरा
श्रद्धा सिंह- नायब तहसीलदार, उप तहसील गनियारी से नायब तहसीलदार, पचपेड़ी
राहुल साहू- नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार, बेलगहना
टोपलाल सिदार- नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार, उप तहसील सकरी
ओम प्रकाश चंद्रवंशी- नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार, गनियारी
विनीता शर्मा- नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार, बिलासपुर
सहरिक- नायब तहसीलदार, उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार, तहसील बेलतरा








