छत्तीसगढ़

सुकमा में बड़ा नक्सली षड्यंत्र नाकाम: सुरक्षाबलों ने 40 किलो का IED बम किया निष्क्रिय

Chhattisgarh: सुकमा के थाना फुलबगड़ी अंतर्गत फुलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग किनारे सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने की नियत से माओवादियों द्वारा प्लांट किया गया लगभग 40 kg वजनी IED बम को सुरक्षाबलों द्वारा बरामद कर मौके पर सुरक्षित तरीके से डिस्पोजल किया गया है, किसी प्रकार की जन एवं सम्पत्ति की क्षति नहीं हुई.

घटनास्थल के आस पास सुरक्षाबलो द्वारा सघन सर्चिंग जारी है. इस घटना के सम्बन्ध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. IED Bomb के रिकवरी एवं डिस्पोजल में जिला पुलिसबल एवं 159BN सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button