छत्तीसगढ़

खेसारी लाल यादव को मुंबई से नोटिस, चुनाव के बीच मची हलचल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान, छपरा से आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव चर्चा में हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के इस पावर स्टार ने इस बार चुनावी मैदान में कदम रखा है, लेकिन उनके लिए चुनावी माहौल और व्यक्तिगत मामलों ने हलचल पैदा कर दी है। मतदान से एक दिन पहले मुंबई की मीरा भायंदर नगर निगम ने खेसारी लाल यादव को अवैध निर्माण का नोटिस जारी किया।

सूत्रों के अनुसार, नोटिस में कहा गया है कि खेसारी के मुंबई स्थित बंगले में लगे लोहे के एंगल और शेड को तुरंत हटाया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो अतिक्रमण विभाग कार्रवाई करेगा। यह नोटिस मीरा रोड स्थित खेसारी के बंगले के निर्माण पर जारी किया गया। महानगरपालिका के निरीक्षण के दौरान यह अवैध निर्माण सामने आया। हालांकि इस समय खेसारी लाल यादव बिहार चुनाव में व्यस्त हैं और उन्होंने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

खबरों के अनुसार, महापालिका अगले एक-दो दिन में इस अवैध ढांचे पर बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू कर सकती है। मतदान के ठीक पहले नोटिस मिलने से उनके फैंस में भी उत्सुकता और चिंता दोनों का माहौल है। कई समर्थकों का कहना है कि यह केवल चुनावी दबाव डालने का तरीका हो सकता है।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button