छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh : महिला घर में गई टॉयलेट, समाने आया कोबरा…फिर हुआ कुछ यू…

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के अमरपुर गांव में जब एक महिला अपने ही घर के टॉयलेट गई तो उसके होश उड़ गए। उसे टॉयलेट के अंदर एक बड़ा कोबरा सांप फन फैलाए बैठा हुआ दिखा। मामला अमरपुर गांव के रहने वाले लल्लू गुप्ता के घर की है। घर की एक महिला अपने घर के शौचालय में गई हुई थी।
देखे वीडियों

दरवाजे के पास फन ताने खड़ा रहा कोबरा
जैसे ही महिला शौचालय के दरवाजा को खोलकर अंदर गई, दरवाजे के बगल से उसे फुफकारने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही महिला ने सामने दरवाजे की ओर देखा तो दरवाजे के बगल में एक इंडियन कोबरा फन फैलाए खड़ा था। सांप को देखकर महिला चीख पड़ी और शौचालय के अंदर ही सांप के सामने फंस गई।

सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़ा
महिला की चीख पुकार सुनकर परिवार के बाकी सदस्य वहां पहुंच गए। हालात को समझने के बाद सांपों का रेस्क्यू करने वाले सर्पमित्र द्वारिका कोल को बुलाया गया। सर्पमित्र द्वारिका कोल के पहुंचने पर 10 मिनट की कड़ी मशक्त के बाद सांप को रेस्क्यू किया गया। तब जाकर घर के सदस्यों ने राहत की सांस ली।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button