छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

बिलासपुर एयरपोर्ट में दिल्ली की फ्लाइट के लिए हुआ ट्रायल, जल्द होगी उड़ान शुरु ….देखिए पूरी खबर

बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र लिखने के बाद बिलासपुर एयरपोर्ट में शुक्रवार को दिल्ली की फ्लाइट के लिए ट्रायल किया गया. एलाइंस एयर ने इसकी सुविधा दी. संभवत: विंटर सीजन में बिलासपुर से दिल्ली तक के लिए नई फ्लाइट मिल सकती है. एलाइंस एयर की फ्लाइट प्रयागराज से आकर सीधे दिल्ली जाएगी. जो कि शनिवार और रविवार को उड़ेगी
देखिए पूरी खबर….

बता दें कि बीते मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा था. पत्र में सीएम भूपेश ने बिलासपुर एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों में विमान सेवा आरंभ करने और रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद एयर रूट पर विमान सेवा के लिए अलायंस एयर से अनुबंध की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था.

पत्र में उन्होंने बंद किये गये बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर और बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा फिर से शुरू किये जाने का अनुरोध भी किया था. मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा था

इसके पहले भी सीएम ने बिलासपुर से प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा के संबंध में केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों से बिलासपुर को देश के एयर लिंक से जोड़ा गया. जबलपुर, नई दिल्ली, प्रयागराज, इन्दौर के लिए हवाई सेवाएं प्रारम्भ की गई थी. बिलासपुर आने और जाने वाले सभी विमानों में यात्रियों की संख्या उत्साहवर्धक थी, लेकिन अज्ञात कारणों से विमान सेवा बंद कर दी गई

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button