छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में पुलिस जवानों से भरी बस ने ट्रक को मारी ठोकर, 15 जवान घायल, चार गंभीर

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिलें में पुलिस जवानों से भरी तेज रफ्तार बस ओवरटेक करते हुए ट्रक से जा टकराई। हादसे में 15 पुलिस जवान घायल हुए है, जिन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। चार जवानों को सबसे ज्यादा चोटें आई है। सभी जवान बस में सवार होकर माना कैंप से ट्रेनिंग के बाद सुकमा के लिए रवाना हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिला पुलिस बल के महिला-पुरूष जवान रिफ्रेशर कोर्स के लिए पुलिस कैंप माना गए हुए थे। 16 अक्टूबर को 15 दिनों के कोर्स करने के बाद दोपहर सभी 20 जवान बस में सवार होकर सुकमा के लिए रवाना हुए थे, तभी धमतरी जिला के ग्राम संबलपुर के पास हाईवे में बस चालक ओवरटेक करते हुए ट्रक को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया। हादसा से बस में सवार पुलिस जवानों में चीख-पुकार मचने के बाद हड़कंप मच गया। बस में सवार कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी होने पर अर्जुनी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल पुलिस जवानों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां चार जवानों को ज्यादा चोटें आई है। जबकि बस में सवार 15 जवान हादसा में घायल हुए है।
प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश जवानों की छुट्टी कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना से बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

क्या कांग्रेस भेद पाऐगी भाजपा के रायपुर दक्षिण का अभेद किला ?

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button