छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग

कांकेर नक्सल मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कांकेर और धमतरी के ओडिशा सीमा पर आज सुबह माओवादियों के खिलाफ चलाए गए सर्च ऑपरेशन में तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है। बरामद शवों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

कौन थे मारे गए नक्सली?
मारे गए नक्सलियों में 8 लाख का इनामी सीतानदी एरिया कमेटी का कमांडर श्रवण और 5 लाख के इनाम वाला नगरी एरिया कमेटी का डिप्टी कमांडर राजेश शामिल है। महिला नक्सली बसंती पर 1 लाख रुपये का इनाम था।

कैसे हुई मुठभेड़
पुलिस के मुताबिक, आज सुबह छिंदखड़क पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। घटनास्थल से एक एसएलआर, एक थ्री नॉट थ्री और एक 12 बोर की बंदूक भी बरामद की गई है।

एसपी ने दी जानकारी
कांकेर के एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर सर्चिंग की गई थी। बाद में तीनों शव बरामद किए गए हैं और इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button