छत्तीसगढ़रायगढ़ संभाग

Chhattisgarh News – दो बाइकों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत, पांच साल की बच्ची समेत तीन की मौत

रायगढ़। जिले में दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। यह पूरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को NH-49 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई। ग्राम झलमला में गाहिर मेला लगा हुआ है, जिस वजह से बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही हो रही थी। बताया जा रहा है कि, इसी वजह से यह हादसा हुआ है।

मृतकों में स्थानीय युवक भी शामिल
मृतकों की शिनाख्त हो गई है। गढउमारिया निवासी सुखदेव फोबिया और पांच साल की बच्ची कुहू सिदार थे। वहीं मृतकों में एक स्थानीय ग्रामीण भी शामिल है। वहीं मृतक सुखदेव फोबिया की पत्नी रीमा फोबिया , खेमराज साव (14) और कोतरलिया निवासी रॉकी उर्फ हरिकृष्ण पटेल गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button