छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

कारपेंटर पर हमला, धारदार हथियार से बदमाश ने किया लहूलुहान  

बिलासपुर। घर के सामने गाली गलौज करने से मना करने पर बदमाश ने युवक पर धारदार वस्तु से हमला किया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। लिंगियाडीह रामनगर निवासी विकास उर्फ नानू सूर्यवंशी पिता शिवकुमार सूर्यवंशी (19) कारपेंटर है। जिम जाने के लिए उठा था।

चाय दुकान से चाय पीकर घर वापस आ रहा था। घर के सामने लिंगियाडीह काली मंदिर निवासी छोटा ब्लेड गाली गलौज कर रहा था। मना किया तो रोकने वाला कौन होता है कहते हुए उसका कालर पकड़ लिया और जान से मारने कि धमकी देने लगा साथ ही किसी धारदार वस्तु से गाल पर वार किया। इससे कटकर खून बहने लगा। मुन्ना साहू, गुलजार ने आकर बीच बचाव किया। घटना के बाद घायल ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button