छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG : मुख्यमंत्री आज जगदलपुर में युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 अगस्त को जगदलपुर में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा में दोपहर 12 बजे से होगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि इससे पहले वे रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। इन आयोजनों में युवाओं ने प्रदेश के विकास के संबंध में अपनी आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है।

मुख्यमंत्री ने इन भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवा हित में अनेक बड़ी घोषणाएं भी की है। मुख्यमंत्री 16 अगस्त को जगदलपुर के शौर्य भवन पुलिस कॉर्डिनेटर लालबाग में शाम 7 बजे ‘पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल 16 अगस्त को सुबह 11.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.45 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा में दोपहर 12 बजे से आयोजित युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद शौर्य भवन पुलिस कॉर्डिनेटर सेंटर में शाम 7 बजे पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button