छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में गुस्साए दामाद ने ससूराल के खाने में मिला दिया जहर, 8 लोग पहुंचे अस्पताल

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दामाद ने ससुराल परिवार के 9 लोगों को जहर दे दिया। जिसके बाद सदस्यों की हालत गंभीर हो गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि, पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी, जिसके बाद उसने जहर दे दिया।

परिजनों का आरोप है कि, पेंड्रा निवासी पहलवान सिंह धुर्वे खाने के टाइम अपने ससुराल पहुंचा था। जहां उसने मौका देख कर खाने में जहर मिला दिया। खाने के बाद एक के बाद एक उल्टी दस्त की शिकायत हुई। जिसके उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला पसान थाना क्षेत्र के पत्थरफोडा गांव का है। सभी का इलाज पेंड्रा जिला अस्पताल में जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

माध्यमिक शिक्षा मंडल का यह कैसा मजाक ? स्कूलों को देने होंगे ₹25000 !…शिक्षकों ने जताया विरोध

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button