देश दुनिया

BREAKING : भारतीय सेना का वाहन खाई में गिरा, 9 जवानों की मौत

लद्दाख | क्यारी शहर से 7 किमी दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई जब उनका वाहन खाई में गिर गया। घटना में कई अन्य घायल हैं.।

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना का वाहन लेह से नायोमा की तरफ जा रहा था। क्यारी से छह किलोमीटर पहले हादसा  हुआ है। ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसा शाम 5.45 बजे हुआ। इस हादसे में 9 जवानो की मौत हो गई।सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख में हुई। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इस खबर पर अपडेट जारी है ।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button